कोल्ड ड्रिंक
कोल्ड ड्रिंक के बारे में क्या बताया जाए इसे तो देख कर ही दिल को ठंडक पड़ जाती है। लेकिन हमेशा की तरह हमें इसकी सच्चाई को भी जानना होगा। आज भारत का यह हाल है कि जब भी घर में कोई खुशी का मौका होता है या कोई मेहमान आता है तो हम सबसे पहले उसे ठंडा पिलाने की ही बात करते हैं। कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली कंपनियों के विज्ञापनों का असर हुआ है कि जब भी ठंडे का नाम आता है तो पेप्सी या कोका कोला का नाम दिमाग में आता है। लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि यह कोल्ड ड्रिंक हमारे शरीर में जाकर क्या करता है। कोल्ड ड्रिंक में अगर सबसे ज्यादा सवाल उठाया जाता है जो वह है इसुमें मौजूद चीनी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी क कि चीनी का नुकसान तो बस एक ट्रेलर है। इसमें इतनी नुकसान पहुंचाने वाली चीजें हैं जिसके बारे में ज्यादातर लोग जानते।
सबसे पहले तो लोगों में यह गलतफहमी है की कोल्ड ड्रिंक पीने से गैस नहीं बनती। इसलिए आइए हम शुरुआत यहीं से करते हैं। कोल्ड ड्रिंक में सबसे ज्यादा पानी की मात्रा होती है, यह हमारे घर वाला पानी नहीं होता यह कार्बोनेटेड पानी होता है जिसे सोडा वाटर के नाम से भी जाना जाता है। एक ऐसा पानी जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड पहले से ही मिला दिया गया होता है। यही वजह है की कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बार बार डकारे आने लगती हैं। क्योंकि उसमें गैसें से मौजूद होती है जिसे हमारा शरीर बाहर निकालने की कोशिश करने लगता है। जिससे लोगों को लगने लगता है कि उनके शरीर की गैस बाहर निकल रही है। कॉल्ड ड्रिंक को गिलास में निकालने पर आप खुद भी गैस को ऊपर आता हुआ देख सकते हैं। लेकिन यह तो एक छोटा विलेन है। क्योंकि पीते वक्त दांतो की ऊपरी परत को और आपके शरीर को थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन मैन विलेन तो अभी बाकी है।
कोल्ड ड्रिंक के नुकसान
- कोल्ड ड्रिंक्स एक ऐसी चीज है जिसमें पचाने लायक कुछ भी नहीं होता। इसलिए यह छोटी आंत से होकर सीधा खून में पहुंच जाता है। एक 400 ग्राम कोल्ड ड्रिंक की बोतल में करीब 40 से 50 ग्राम चीनी होती है। जोकि देखा जाए तो 10 से 12 चम्मच के बराबर होता है। जब इतनी ज्यादा मात्रा में चीनी हमारे शरीर में जाती है तो हमारा शरीर इंसुलिन नाम का हार्मोन पैदा करने लगता है। जिसे डायबिटीज जैसी बीमारी होने का खतरा भी ज्यादा बढ़ जाता है।
- चीनी हमारी आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी मारने लगता है। जिससे पाचन शक्ति भी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है।
- जब खून में इतनी सारी चीनी ग्लूकोस के रूप में पहुंचती है तब उसे हमारा शरीर मोटापे के रूप में तब्दील करने लगता है।
- जब यह फैट हमारे लीवर में जमा होता है तब फैटी लीवर जैसी बीमारी होने लगती है।
- लेकिन छोटी सी बोतल में 10 से 12 चम्मच चीनी होती है अगर कोई व्यक्ति इतनी चीनी का एक बार में इस्तेमाल करता है तो उसे घबराहट सी महसूस होने लगती है। लेकिन कॉलिंग भी नहीं बस ऐसा कुछ भी नहीं होता, क्योंकि इसमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जिसे फास्फोरिक एसिड के नाम से जाना जाता। यह केमिकल कोल्ड ड्रिंक की मिठास हो तो कम करता ही है साथ ही साथ कोल्ड्रिंक का स्वाद भी बढ़ाता है।
- बार-बर कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल करने पर यह केमिकल कैल्शियम को सोखने से रोकने लगता है। जिससे कैल्शियम की कमी होने लगती है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
- कोल्ड ड्रिंक में कार्बनिक एसिड सिट्रिक एसिड और फास्फोरिक एसिड यह तीनों ही मौजूद होते हैं। यह तीनों आपस में मिलकर एक ताकतवर तेजाब बनाते हैं इसलिए पीते वक्त दांतों के संपर्क में आने पर दांतों की ऊपरी परत को कमजोर करने लगता है।
- शराब और तंबाकू की तरह इसकी भी लत लग जाती है।
- कोल्ड ड्रिंक में शुगर और कैफीन जब दिमाग में पहुंचता है तो इससे डोपामाइन नाम का हार्मोन रिलीज होने लगता है। जिससे व्यक्ति की सुस्ती थोड़ी देर के लिए गायब हो जाती है और बहुत अच्छा महसूस होने लगता है। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहती थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति पहले से ज्यादा थका हुआ महसूस करने लगता है। इसलिए दिमाग मैं थोड़ी देर की खुशी पाने के लिए व्यक्ति को बार-बर कोल्ड ड्रिंक पीने को मजबूर करने लगता है। तो इस तरह अच्छा खासा व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक का शिकार हो जाता है।
- कोल्ड ड्रिंक में दो चीजें ऐसी होती है जिससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का भी खतरा होता है। एक तो कोल्ड ड्रिंक को खराब होने से बचाने के लिए इसमें पोटेशियम बैनजोट जैसे प्रिजर्वेटिव का का इस्तेमाल किया जाता है। जो शरीर में जाकर बेंजीन बनाता है और बेंजीन कार्सिनोजेनिक होता है जो शरीर में कैंसर जैसी बीमारी को पैदा कर सकता है।
- और इसमें आर्टिफिशियल कलर भी डाले जाते हैं जो कार्सिनोजेनिक होते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी को जन्म देने की ताकत रखते हैं।
प्रकृति ने हमारे लिए इतनी सारी चीजें बनाई है जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है उनका कोई नुकसान भी नहीं होता है। जैसे नारियल का पानी, मैंगो शेक, अनार का जूस, मौसमी का जूस, अनन्नास का जूस, मिल्क शेक, बादाम शेक, इत्यादि। यह सभी चीजें हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है जिससे हमारे शरीर को ताकत मिलती है और दिमाग भी ठीक रहता है और पाचन शक्ति भी अच्छी होती है।
Disclaimer: ब्लॉग पर दी जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए हैै। जानकारी दो पेशेवर नहीं माना जाना चाहिए।
I wish you good health
Aasaan Upchar

0 टिप्पणियाँ