नपुंसकता का इलाज।नपुंसकता क्या है?नपुंसकता कैसे ठीक करें?

नपुंसकता आज के दौर में एक आम बीमारी बन गई है।  नपुंसकता (इरेक्टाइल डिसफंक्शन या स्तंभन दोष) पुरुषों द्वारा यौन संबंध बनाने के लिए लिंग में उत्तेजना पाने या उत्तेजना बनाएं रखने में असमर्थता होने की समस्या है। यह समस्या कपल्स (जोड़ों) के लिए एक महत्वपूर्ण संकट पैदा कर सकती है।



पुरुषों में कभी-कभी लिंग में उत्तेजना न आना असामान्य नहीं है। स्तंभन होने या उसे बनाएं रखने में अगर कभी-कभी विफलता हो जाए उसके बारे में चिंता ना करें, यह सामान्य समस्या होती है। कई पुरुष तनाव के दौरान ऐसा अनुभव करते हैं। बार-बार होने वाला स्तंभन दोष स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है, जिनके इलाज की आवश्यकता होती है। यह भावनात्मक या रिलेशनशिप संबंधी कठिनाइयों का संकेत भी हो सकता है, जिन्हें डॉक्टर को दिखाना पड़ सकता है। इसके कुछ कारणों में बहुत अधिक शराब पीना, चिंंता और थकाबट आदि शामिल हैं। अगर यह जारी नहीं रहता को चिंता करने की कोई बात नहीं है। हालांकि नपुंसकता की समस्या अगर जारी रहती है, तो इसकी जांच एक डॉक्टर द्वारा करवानी चाहिए। जिन पुरूषों को अपने यौन प्रदर्शन से संबंधित समस्याएं हैं, उनको डॉक्टर से इस बारे में बात करने में हिचक हो सकती है। क्योंकि उनको लगता है कि यह एक शर्मनाक मसला हो सकता है। अगर आपको स्तंभन दोष या नपुंसकता से संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर से इस बारे में अवश्य बात करें, भले ही आपको शर्म आ रही हो। कई बार इस समस्या के अंतर्निहित कारण का इलाज करना ही नपुंसकता को ठीक करने के लिए काफी होता है। नपुंसकता के उपचार में मुंह द्वारा खाई जाने वाली दवाएं (आमतौर पर टेबलेट आदि), लिंग में इन्जेक्शन और परामर्श आदि शामिल है।

नपुंसकता (स्तंभन दोष) के लक्षण -

नपुंसकता (नामर्दी​) के संकेत व लक्षण क्या हो सकते हैं?

पुरुषों में स्तम्भन दोष (नामर्दी) हो सकता है, यदि नियमित रूप से:-

  • लिंग में उत्तेजना लाने में परेशानी हो रही हो।
  • यौन गतिविधियों के दौरान उत्तेजना को बनाए रखने में कठिनाई होती हो।
  • सेक्स करने की इच्छा में कमी।

पुरुषों में नपुंसकता (नामर्दी) से संबंधित अन्य यौन विकारों में शामिल  हैं:-

  • समय से पहले स्खलन।
  • स्खलन में देरी।
  • प्रयाप्त उत्तेजना होने के बाद भी संभोग सुख प्राप्त करने में असमर्थता

और कुछ अन्य भावनात्मक लक्षण भी हो सकते हैं, जैसे शर्म, लज्जा या चिंता महसूस होना और शारीरिक संभोग में रूचि कम होना।

अगर किसी व्यक्ति को ये लक्षण नियमित रूप से हो रहे हैं, तो उसमें नपुंसकता से ग्रस्त मान लिया जाता है।

डॉक्टर को कब दिखाएं?

 अगर किसी व्यक्ति को इन लक्षणों में से कोई भी हो, तो उसे अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। खासकर यदि ये लक्षण दो या अधिक महीनों से चल रहें हो।  चिकित्सक यह निर्धारित कर सकता है कि  यौन रोग का कारण कौनसी अंतर्निहित स्थिति है जिसके उपचार की आवश्यकता है।

 डॉक्टर से दिखा लेना चाहिए यदि आपको:

  • अगर आपको स्तंभन को लेकर किसी प्रकार की चिंता है, या आपके स्खलन में विलंब हो रहा है तो इस बारे में डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए।
  • यदि आपको डायबिटीज या हृदय रोग या अन्य कोई ऐसी समस्या है, जो स्तंभन दोष से जुड़ी हो सकती है।
  • अगर आपको स्तंभन दोष के साथ अन्य लक्षण महसूस हो रहे हैं।

नपुंसकता (स्तंभन दोष, नामर्दी) का इलाज -

नपुंसकता का इलाज कैसे किया जा सकता है?

स्तंभन दोष (नामर्दी) के लिए उपचार उसके कारण पर निर्भर करेगा। आपको दवाइयों, जीवनशैली में परिवर्तन या चिकित्सा सहित उपचारों के संयोजन का भी उपयोग करना पड़ सकता है।

नपुंसकता (इरेक्टाइल डिसफंक्शन या ईडी या स्तंभन दोष) के लिए दवा:-

आपके डॉक्टर नपुंसकता के लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद करने के लिए कोई दवा लिख ​​सकते हैं। कौनसी दवा काम करेगी ये पता लगाने के लिए पहले आपको कुछ दवाएं आजमाने की आवश्यकता हो सकती है। इन दवाओं के दुष्प्रभाव हो सकते हैं इसलिए यदि आपको दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ रहा है, तो अपने डॉक्टर से बात करें। वे कोई अन्य दवा की सिफारिश कर सकते हैं।

निम्नलिखित दवाएं नपुंसकता के इलाज में मदद करने के लिए आपके लिंग में रक्त के प्रवाह को उत्तेजित करती हैं:

  • एलप्रोस्टेडिल (कवरजेक्ट) [Alprostadil (Caverject)]
  • अवानफिल (स्टेन्डरा) [Avanafil (Stendra)]
  • सिल्डेनाफिल (वियाग्रा) [Sildenafil (Viagra)]
  • तडालफिल (सीआलिस) [Tadalafil (Cialis)]
  • वर्डेनफिल (लेविट्रा) [Vardenafil (Levitra)]

नोट: कोई भी दवा आपके डॉक्टर की सलाह के बिना ना लें।

ये दवाए स्वचालित रूप से स्तंभन विकसित नहीं करती हैं। लिंग की नसों से नाइट्रिक ऑक्साइड जारी होने के लिए उन्हें पहले यौन उत्तेजनाएं विकसित होने की आवश्यकता पड़ती है। ये दवाएं यौन उत्तेजना विकसित करने वाले सिग्नलों को बढ़ा देती हैं, जिसे कुछ पुरूषों स्तंभन प्रक्रिया ठीक से काम करने लग जाती है। स्तंभन दोष की ओरल दवाएं (टेबलेट व कैपसूल आदि) कामोत्तेजक (Aphrodisiacs) नहीं होती। ये दवाएं उत्साह पैदा नहीं करती और जिन पुरूषों की स्तंभन प्रक्रिया सामान्य रूप से काम कर रही है, उनको ये दवाएं नहीं लेनी चाहिए।

नपुंसकता (इरेक्टाइल डिसफंक्शन या ईडी या स्तंभन दोष) के लिए टॉक थेरेपी -

स्तंभन दोष का एक सामान्य कारण मनोवैज्ञानिक कारक है, जिसमें शामिल हैं:

  • तनाव,
  • चिंता,
  • पोस्ट ट्रोमतिक तनाव बिकार(PTSD),
  • डिप्रेशन।

यदि आप मनोवैज्ञानिक कारण से नपुंसकता का सामना कर रहे हैं, तो आपको टॉक थेरेपी के उपचार से फायदा हो सकता है।

यह थेरेपी आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रबंधित करने में आपकी सहायता कर सकती है। आपको अपने चिकित्सक के साथ कई सत्रों में काम करना होगा और आपके चिकित्सक प्रमुख तनाव या चिंता के कारकों, सेक्स के आसपास की भावनाओं या अवचेतन संघर्षों से संबंधित आपके यौन जीवन को प्रभावित करने वाले कारकों से उभरने में आपकी मदद करेगें।

अगर नपुंसकता के कारण आपके रिलेशनशिप पर भी असर पड़ रहा है, तो आप किसी रिश्ते सलाहकार (Relationship counselor) से भी बात कर सकते हैं। रिलेशनशिप के लिए ली गई सलाह आपके पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से फिर से जुड़ने में मदद कर सकती है। इससे स्तंभन दोष की समस्या में भी सुधार आ सकता है।

नपुंसकता के लिए अन्य इलाज -

1) प्रोस्टेटिक मालिश - कुछ पुरुष प्रोस्टेटिक मालिश नामक मालिश चिकित्सा के एक तरीके का उपयोग करते हैं। डॉक्टर आपके लिंग में रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए आपके ग्रोइन (पेट और जांघ के बीच का भाग) में और आसपास के ऊतकों को मालिश करते हैं।

2) एक्यूपंक्चर - एक्यूपंक्चर, साइकोलॉजिकल से संबंधित नपुंसकता का इलाज करने में मदद कर सकता है। आपके द्वारा किसी भी प्रकार का सुधार नोटिस करने से पहले आपको डॉक्टर से कई बार अपॉइंटमेंट लेना पड़ सकता है।

3) पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों की एक्सरसाइज – मध्यम से जोरदार एरोबिक एक्टीविटी, स्तंभन दोष में सुधार ला सकती है। हालांकि कुछ पुरूषों में इस गतिविधि से कम लाभ मिल पाता है, इनमें वे लोग शामिल हैं जिनको कोई हृद्य संबंधी स्थिर रोग है या अन्य कोई विशेष मेडिकल समस्या है।  

यहां तक कि कम जोरदार (Less strenuous) एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने पर भी स्तंभन दोष के जोखिम को कम किया जा सकता है। गतिविधियों का स्तर बढ़ाने से नपुंसकता के जोखिम को और कम किया जा सकता है।

पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों की एक्सरसाइज को नियमित रूप से करके लिंग के कार्यों में सुधार होने लगता है, इससे सामान्य स्तंभन प्रक्रिया को भी फिर से प्राप्त किया जा सकता है।

कीगल एक्सरसाइज एक बहुत ही सरल व्यायाम होता है, इससे पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के तरीके निम्न हैं:

  1. सबसे पहले पेल्विक की मांसपेशियों की पहचान करें। इनको पहचानने के लिए पेशाब करने के दौरान प्रवाह को बीच में ही रोकने की कोशिश करें। जब आप पेशाब की धारा को बीच में ही रोकने की कोशिश करते हैं, तो रोकने के लिए इस्तेमाल की गई मांसपेशियां पेल्विक फ्लोर की ही होती हैं। इन मांसपेशियों को संकुचित करने के दौरान आपके वृषण भी ऊपर की तरफ उठते हैं।
  2. अब आप पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों की पहचान कर चुके हैं। इसलिए इन मांसपेशियों को 5 से 20 सेकंड संकुचित (सिकोड़ना) करें और उसके बात सामान्य स्थिति में छोड़ दें।
  3. इस इस प्रक्रिया को लगातार 10 से 20 बार अवश्य करें। इस व्यायाम को पूरे दिन में कम से कम तीन से चार बार अवश्य करें
  4. यह सुनिश्चित कर लें कि आप इस प्रक्रिया के दौरान स्वाभाविक रूप से साँस ले रहे हैं और पेशाब करने के लिए जोर ना लगाएं। इसकी बजाएं मांसपेशियों को एक साथ संकुचित होने की गति में लाएं।

4) टेस्टोस्टेरॉन रिप्लेसमेंट – कुछ पुरूषों में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का निम्न स्तर होने के कारण स्तंभन दोष और जटिल हो सकता है। ऐसी स्थिति के लिए अक्सर टेस्टोस्टेरॉन रिप्लेसमेंट थेरेपी का सुझाव दिया जाता है। इस थेरेपी को पहली थेरेपी के रूप में या किसी अन्य थेरेपी के साथ संयोजन के रूप में किया जा सकता है।

5) - अपनी दवाएं बदलें - कुछ मामलों में, अन्य बिमारियों का इलाज करने वाली दवाएं इरेक्टाइल डिसफंक्शन का कारण हो सकती हैं। उन दवाइयों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें जो आप ले रहे हैं। इनके बदले कोई अन्य दवाएं हो सकती हैं जिन्हें आप ले सकते हैं।

पहले अपने डॉक्टर से बात करें बिना दवाओं को लेना बंद न करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ