जांघों में खुजली का इलाज । जांघ खुजली कैसे होती है?

 जौक खुजली क्या है?

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुजली से बहुत परेशान हैं जैसे जांघों के बीच में, जौक खुजली एक फंगल संक्रमण है जो आपके जननांग, जाँघों के अंदर वाले हिस्से और नितम्ब  पर होता है। शरीर के ये हिस्से ढके हुए रहते हैं जिससे इनमें बहुत पसीना आता है। फंगस से यहाँ खुजलीदार, लाल चकत्ते(rashes) हो जाते हैं जो अकसर गोल आकार के होते हैं। 



जौक खुजली को ऐसा इसलिए कहा जाता है क्यूंकि ये आम रूप से उन लोगों में होती है जिन्हे बहुत पसीना पड़ता है जैसे कि खिलाड़ियोँ को। ये उन लोगों में भी हो सकता है जिनका वज़न ज़्यादा हो।

ये अक्सर असुविधाजनक और परेशान कर देने वाला होता है परन्तु ये कोई गंभीर समस्या नहीं है। अपने जननांग वाले हिस्से को साफ़ रखें और वहां पसीना जमा न होने दे। एंटी-फंगल दवाइयां लगाने से जौक खुजली ठीक हो जाती है।

जॉक खुजली के लक्षण -

जौक खुजली के लक्षण क्या हैं?

ये खुजली अक्सर त्वचा के लाल होने से शुरू होती है। ये संक्रमण जननांग से जांघ के ऊपरी हिस्से की तरफ आधे चाँद के आकार में फैलता है। 

चकत्ते के बाहरी हिस्से में छोटे-छोटे, उभरे हुए दाने हो जाते हैं। चकत्ते में अक्सर खुजली और जलन होती है। त्वचा बहुत ही सूख जाती है जिससे उसकी ऊपरी परत निकलना शुरू हो जाती है। 

डॉक्टर को दिखाना कब जरूरी होता है?

अगर किसी कि  त्वचा पर कोई चकत्ता हुआ है जो 2 हफ़्तों से ठीक नहीं हो रहा है या फिर आप उस पर बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाइयां लगा रहे हैं उसके बाद भी वो कुछ दिनों में वापस आ जा रहा है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 

जॉक खुजली का इलाज - 

जौक खुजली का इलाज क्या है?

यदि किसी व्यक्ति को जौक खुजली का संक्रमण ज़्यादा ना बढ़ा हो तो, डॉक्टर एंटी-फंगल दवाइयां जैसे क्रीम, लोशन, स्प्रे या पाउडर चकत्ते पर लगाने के लिए देते हैं। इस इलाज से चकत्ता एकदम से ठीक हो सकता है, पर इसके ठीक होने के 1-2 हफ्ते बाद भी इस इलाज को जारी रखें ।

किसी व्यक्ति को एथलीट फुट है तो जौक खुजली के साथ-साथ उसका भी इलाज करा लें। इससे जौक खुजली क दोबारा होने की सम्भावना कम हो सकती है। अगर इस इलाज से भी जौक खुजली ठीक ना हो तो डॉक्टर आपको इससे ज़्यादा लाभदायक क्रीम, एन्टी-फंगल पिल्ज़ और टेबलेट्स खाने के लिए देंगें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ