शरीर की गर्मी कैसे दूर करें।शरीर की गर्मी हटाने के उपाय।

 क्या आपको बार-बार पिंपल्स हो जाते हैं?  या आप समय से पहले सफेद बालों से परेशान हैं?  हो सकता है कि आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हों?  या आपका पेट बहुत ज्यादा एसिडिक बना रहता है।  अगर हां, तो आपको पता होना चाहिए कि इन सभी समस्याओं का मूल कारण शरीर में अत्यधिक गर्मी है।  यहां तक ​​कि खुजली, मुंह के छाले, दिल में जलन, गला सूखना, ज्यादा खून बहना और ज्यादा पसीना आना भी शरीर में गर्मी बढ़ने का संकेत देता है।  कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस उत्पाद का उपयोग करते हैं, जब तक यह शरीर की गर्मी कम नहीं हो जाती, तब तक इन समस्याओं को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता।  तो, इस गर्मी में अपने शरीर को प्राकृतिक रूप से कैसे ठंडा रखें?



हेलो दोस्तों तस्लीम ब्लॉग हिंदी में आपका स्वागत है।

दोस्तों गर्मी बहुत पड़ रही है ऐसे में हमारी बॉडी की घर में भी बढ़ने लगती है, गर्मी का मतलब यह है कि हमारी बॉडी में पित्त का प्रकोप बढ़ जाता है इसी वजह से यह सारी प्रोब्लेम्स होने लगती हैं।हालांकि जलवायु और पर्यावरण के अलावा तनाव,गुस्सा,शराब,धूम्रपान और गलत खानपान से भी हमारी बॉडी में गर्मी बड़ जाती है। 

लेकिन परेशान न हों इस आर्टिकल में मैं आपसे शेयर करूंगा 5 अद्भुद तरीके जो शायद आपने कभी न सुने हों,जो बॉडी की गर्मी निकालने में बहुत असरदार हैं।तो शुरू करते हैं नंबर 5 से-


5- हाइड्रोथेरेपी   

एक बाल्टी को आधे तक भरलें इसे ठंडा करने के लिए थोड़ा सा बर्फ डालदें और उसमें 1 चम्मच गुलाब जल भी मिला लें । अब इस पानी में अपने पैर 10-15 मिनट तक अच्छे से डूबा कर रखें। बीच में एक आद बार मसाज भी कर ले। हमारे पैरों की नसें बॉडी पार्ट से जुड़ी हुई होती हैं हाइड्रो थेरेपी से खून का दौड़ान भी तेज होता है और टॉक्सिंस भी बाहर निकलते हैं। इससे गर्मी बहुत जल्दी निकलती है इसीलिए कोल्ड फुटपाथ बहुत ही असरदार तरीका है जिस्म की गर्मी को दूर करने का। इससे मन भी शांत होता है। हाइड्रो थेरेपी रात को सोने से पहले करनी चाहिए। इससे गर्मी तो निकलेगी नींद भी बहुत जबरदस्त आएगी। एक बार ट्राई जरूर करें।

4- राइस वाटर 

चावलों के पानी को "तंदुलोदका" भी कहा जाता है यह आयुर्वेद में शरीर और पेट से गर्मी निकालने में बहुत महिमा गायत्री है। आपको 10 ग्राम चावल लेने हैं और उन्हें पीस लेना है फिर मिट्टी के बर्तन में डाल दें फिर ऊपर से 60 70ml पानी डाल दें फिर 4-6 उसे घंटों के लिए ढककर रख दें। उसके बाद छानकर पी लें। ना तो इसे फ्रीज में रखे ना ही इस में बर्फ डालें ऐसे ही पीलें, खाना खाने से आधे घंटे पहले पीना सबसे अच्छा है, 1 दिन में दो बार पीना काफी है। चावलों के पानी में विटामिन बी होता है इसलिए यह मुंह छालों के लिए भी बहुत असरदार है। राइस वॉटर एक इंसटेंट कूलर है, जो ब्लीडिंग डिसऑर्डर, दस्त, पेशाब में जलन, स्किन रेसेस, और बालों को झड़ने से रोकने में भी मदद करता है। ज्यादा फायदे के लिए अनपॉलिश्ड सेमी ब्राउन राइस का इस्तेमाल करें।

3- चंदन पेस्ट 

चंदन में ठंडे गुण होने की वजह से इसे पुराने समय से शरीर की गर्मी निकालने में इस्तेमाल किया जाता है। आपको बस जो चीजें चाहिए चंदन पाउडर और गुलाब जल। एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच गुलाब जल में थोड़ा सा पानी मिला लें और अच्छे से लेप बना ले और अपने माथे पर लगा लें प्योर चंदन इतना असरदार होता है की पूरी बॉडी और नर्वस सिस्टम को ठंडा कर देता है। यह ध्यान बढ़ाने में भी बहुत मदद करता है। एग्जाम के दिनों में जरूर ट्राई करें। अगर आपको पिंपल्स और स्किन रैशेज होती है तो उस पर भी लगा ले बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे। ट्राई करें और असर देखें।

2- शीथली ब्रीथ 

शीथली ब्रीथ मतलब कूलिंग ब्रिथ एक योगिक तकनीक है जिससे आप अपने शरीर को बहुत जल्दी ठंडा कर सकते हैं किसी भी आसन में बैठ जाएं बाहर बैठना ज्यादा बेहतर रहेगा। दोनों हाथ घुटनों पर रखें और अपनी जीप को बाहर निकाले और दोनों तरफ से एक ट्यूब की तरह फोल्ड करें मुंह के रास्ते एक लंबी सांस लें, फिर सास को नाक के रास्ते बाहर छोड़ दें यह 8 से 10 बार करें। यह आप कुर्सी पर बैठकर भी कर सकते हैं। आपको सीथली ब्रीथ करते हुए ठंडक महसूस हो जाएगी। एक बार जरूर करके देखें।

1- फूड इज मेडिसिन 

कुछ खाने की चीजें होती है जो बॉडी में गर्माहट बढ़ाती है लेकिन कुछ चीजें बॉडी को ठंडा करती हैं। हद से ज्यादा नमकीन, मसालेदार और खट्टी चीजें नींबू और आमला को छोड़कर शरीर में गर्माहट पैदा करती हैं और आपकी बॉडी में पहले से ही गर्मी है तो आप मिर्च मसालों से और खट्टी चीजों से परहेज करें । प्रिजर्वेटिव से भरे उत्पाद भी गर्मी पैदा करते हैं। दूसरी तरफ मीठे और कड़वे खाने शरीर को ठंडा रखते हैं, तो आप मिठाइयों का आनंद ले सकते हैं। हालांकि मिठाई बनाते हुए रिफाइंड चीनी की जगह शक्कर या से भी बेहतर धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करें।  पानी खूब पिएं लेकिन फ्रिज के पानी से बचें, क्योंकि उससे बॉडी की गर्मी बढ़ती है। घड़े का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। बहुत ज्यादा ड्राई फ्रूट्स ना खाएं, या खाने से  पहले भिगो लें। जैन फलों में बहुत ज्यादा पानी होता है जैसे तरबूज खरबूज खीरा लौकी करेला सबसे अच्छे हैं शरीर में पित्त का प्रकोप संतुलित बनाने के लिए। नारियल पानी नंबर वन ड्रिंक है शरीर की गर्मी  के लिए रिफाइंड ऑयल को छोड़कर देसी घी को अपनी डाइट में शामिल करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ