एनीमिया क्या है?
एनीमिया वाले व्यक्ति के रक्त में सामान्य स्तर की
तुलना में लाल रक्त कोशिकाएँ कम होती हैं। लाल रक्त
कोशिकाएँ शरीर की सभी कोशिकाओं को ऑक्सीजन
पहुँचाती हैं। जब लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या
सामान्य से कम होती है, तो रक्त में कम ऑक्सीजन ले
जाई जाती है।
एनीमिया के लक्षण -
संभव है कि एनीमिया से ग्रसित व्यक्ति के ध्यान में कोई भी
लक्षण नज़र न आए। जैसे-जैसे एनीमिया बदतर होता जाता
है, आपमें निम्नलिखित लक्षण प्रकट हो सकता है:
• थकान - कमजोर या थका हुआ महसूस करना
• चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना
• हाथ या पैर ठं डा होना
• सिरदर्द
• पीली त्वचा या नाखून जो आसानी से टू ट जाते हैं
• स्पष्ट रूप से सोचने में परेशानी या ध्यान कें द्रित करने
में कठिनाई
• साँस फू लना या सीने में दर्द
• दिल की धड़कन तेज़ या अनियमित
• कम मासिक धर्म अवधियाँ या मासिक धर्म अवधियों के
दौरान अधिक रक्तस्राव
यदि आपमें इनमें से कोई भी लक्षण है, तो अपने डॉक्टर से बात करें।
- और पढ़ें..मर्दाना ताकत कैसे बढ़ाएं?
एनीमिया के कारण
एनीमिया के कारणों में शामिल हैं:
• शरीर द्वारा आयरन का उपयोग कै से किया जाता है,
इसके बारे में समस्याएँ
• पर्याप्त आयरन-युक्त खाद्य पदार्थों को न खाना
• रक्तस्राव या रक्त की हानि, जैसे कि अत्यधिक मासिक
धर्म से
• गर्भावस्था
• शरीर में फोलेट या B-12 विटामिन्स की
कमी
• कैंसर जैसे कु छ रोगों के लिए उपचार, जो शरीर के
लिए नई लाल रक्त कोशिकाओं को बनाना कठिन
बनाते हैं
• सिकल-सेल रोग जिसमें शरीर बहुत अधिक लाल रक्त
कोशिकाओं को नष्ट कर देता है
• प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्याएँ जिसमें शरीर लाल रक्त
कोशिकाओं को नष्ट कर देता है या नहीं बना सकता
है
• एक वर्ष से कम आयु के शिशु जो गाय या बकरी का
दूध पीते हैं
• वे शिशु जिन्हें ऐसा फार्मूला खिलाया जाता है जिसमें
अतिरिक्त आयरन नहीं होता है।
आपकी देखभाल
आपका डॉक्टर आपके एनीमिया के कारण को खोजने
और आपके उपचार की योजना बनाने के लिए परीक्षण
करेगा। आपको आवश्यकता हो सकती है:
• स्वस्थ आहार खाने की, जिसमें फल, सब्जियाँ, ब्रेड्स,
डेयरी उत्पाद, मांस एवं मछली शामिल हों। आयरन से
भरपूर खाद्य पदार्थखाने की, जैसे कि कम संतृप्त वसा
वाले बीफ के टुकड़े, पोर्क या मेमने का मांस, पोल्ट्री,
सीफ़ूड, लौह-फोर्टिफाइड सीरियल्स और अनाज, हरी
पत्तेदार सब्जियाँ जैसे कि पालक, नट्स (मेवे) और
फलियाँ। आपका डॉक्टर स्वस्थ भोजन की योजना
बनाने के लिए चाह सकता है कि आप आहार विशेषज्ञ
से मिलें।
• विटामिन या आयरन पूरकों को लें।
• रक्त की कमी का इलाज करने के लिए रक्त आधान
करवाएँ । रक्तवाहिका में रक्त किसी अंतःशिरा (IV)
लाइन के माध्यम से दिया जाता है।
• अपने एनीमिया के कारण के इलाज के लिए
दवाओं या सर्जरी जैसे अन्य उपचारों को
करवाएँ ।
दवाएं-
- Dexorange
- Becozinc
- Supradine
- Neurobion forte
यदि आपके कोई प्रश्न या चिंताएं हों तो अपने डॉक्टर या
नर्स से बात करें।

0 टिप्पणियाँ