कोलेस्ट्रॉल क्या होता है? कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय ।

 कोलेस्ट्रॉल क्या है?

कोलेस्ट् रॉल एक वसीय पदार्थ है जिसकी ज़रूरत आपके शरीर को काम करने के लिए होती है। यह लीवर में बनता है और उस खाद्य-पदार्थ में पाया जाता है जो जानवरों से प्राप्त होता है, जैसे कि मांस, अंडे, दुग्ध उत्पाद, मक्खन और लार्ड (सुअर की चरबी)। आपके खून में अत्यधिक कोलेस्ट् रॉल आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है और आपके लिए हृदय रोग का जोखिम बढ़ा सकता है। आप उच्च रक्त कोलेस्ट् रॉल के लिए जोखिम में हैं, यदि:



• आपका शरीर अत्यधिक कोलेस्ट् रॉल बनाता है 

• आप अति संतृप्त वसा और कोलेस्ट् रॉल वाले खाद्य-

पदार्थ खाते हैं

• आपको डायबिटीज़, निम्न थायरॉयड स्तर जिसे हाइपोथायरॉयडिज़्म कहा जाता है, या गुर्दे की बीमारी है

आपके रक्त में वसाओं के 3 मुख्य प्रकार होते हैं:

उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन्स (HDL): यह "अच्छा" कोलेस्ट् रॉल आपके रक्त में अतिरिक्त कोलेस्ट् रॉल को वापस आपके लीवर में ले जाता है ताकि आपका शरीर इससे मुक्ति पा सके ।

निम्न घनत्व वाले लिपोप्रोटीन्स (LDL): आपके रक्त में मौजूद यह "ख़राब" कोलेस्ट् रॉल आपकी रक्त वाहिकाओं में बनता (जमा हो जाता) है। इससे आपकी वाहिकाएँ संकीर्ण हो सकती हैं, जिससे रक्त का प्रवाह मुश्किल हो सकता है।

ट्राइग्लिसराइड्स: अत्यधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट खाने से आपका ट्राइग्लिसराइड स्तर बढ़ सकता है। ट्राइग्लिसराइड उच्च स्तर हृदय रोग, स्ट्रोक और डायबिटीज़ से जुड़ा हुआ 

है।रक्त की वसा को रक्त परीक्षण द्वारा मापा जाता है। आपके 

परिणाम आपको बताएँ गे:

आपका कु ल कोलेस्ट्रॉल रक्त स्तर

• स्वस्थ स्तर 200 से कम होता है।

• यदि आपका कु ल कोलेस्ट् रॉल 200 से अधिक 

है, तो आपका डॉक्टर आपके HDL, LDL और 

ट्राइग्लिसराइड्स की जाँच करेगा। 

आपका HDL रक्त कोलेस्ट्रॉल का स्तर

यही "अच्छा" कोलेस्ट् रॉल है: जितनी अधिक संख्या हो, 

उतनी ही अच्छी बात है।

• स्वस्थ स्तर 60 और उससे अधिक होता है।

• यदि आपका स्तर 40 से कम है, तो उपचार के बारे में 

अपने डॉक्टर से बात करें।

आपका LDL रक्त कोलेस्ट्रॉल स्तर

यही "ख़राब" कोलेस्ट् रॉल है: जितनी कम संख्या हो, उतनी 

ही अच्छी बात है।

• स्वस्थ स्तर 100 से कम होता है।

• यदि आपको हाल ही में हृदय संबंधी समस्या उत्पन्न 

हुई है, तो आपका डॉक्टर आपके LDL को 70 से कम 

करना चाह सकता है।

• यदि आपका स्तर 130 और उससे अधिक है, तो 

उपचार के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें। 

आपका ट्राइग्लिसराइड रक्त स्तर

• स्वस्थ स्तर 150 से कम होता है।

• यदि आपका स्तर 200 और उससे अधिक है, तो 

उपचार के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।


अपने रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तरों को कम करने के लिए:

• अपने डॉक्टर से मिलें और अपने कोलेस्ट् रॉल की जाँच नियमित रूप से करवाएँ ।

• आहार और व्यायाम योजना के बारे में अपने डॉक्टर, नर्स या डाइटीशियन से बात करें। 

• यदि आहार और व्यायाम पर्याप्त नहीं हैं, तो दवा की आवश्यकता हो सकती है। 

• फाइबर युक्त खाद्य-पदार्थ, जैसे कि साबुत अनाज, बीन्स, और ताज़े फल और सब्ज़ियों को अधिक मात्रामें खाएँ ।

• ऐसे भोजन को सीमित करें जिसमें उच्च मात्रा में कोलेस्ट्रॉल और संतृप्त वसा, जैसे कि बीफ़, पोर्क (सुअर का मांस),पनीर (चीज़), पूर वसा युक्त दू ्ण ध या लार्ड (सुअर की चरबी) होती है। 

• कम वसा वाले खाद्य-पदार्थ अधिक खाएँ , जैसे कित्वचा रहित चिकन ब्रेस्ट, मछली या मलाईरहित दूध।

• ऐसे खाद्य-पदार्थों का चयन करें जिनमें असंतृप्त वसा (मोनोसैचुरेटेड फै ट्स) हों, जैसे कि जैतून या कै नोला का तेल और नट्स (बादाम, आदि)। 

• तलने के बजाय खाद्य-पदार्थों को बेक, ब्रॉयल, ग्रिल या रोस्ट करें।



अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तरों का प्रबंधन कै से करें, इसके बारे में अपने डॉक्टर, नर्स या आहार विशेषज्ञ से बात करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ