आप कौन सी ब्रेड खाते हैं? सफेद ब्रेड, ब्राउन ब्रेड, आटे की ब्रेड, होल व्हीट ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड? आप किस ब्रांड की ब्रेड पसंद करते हैं? बॉन, ब्रिटानिया, हार्वेस्ट गोल्ड, इंग्लिश ओवन, मदर डेयरी या ला अमेरिकाना। भारतीय बाजार में सबसे स्वस्थ ब्रेड कौन सी है? यह पता लगाने के लिए, मैंने ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध लगभग हर ब्रेड खरीदी। इस पर लिखी गई प्रत्येक सामग्री पर गहन शोध किया और उनके इनग्रेडिएंट के हिसाब से उन्हें 4 प्रमुख श्रेणियों में वर्गीकृत किया है।
हेलो दोस्तों तस्लीम ब्लॉग हिंदी में आपका स्वागत है
तो शुरू करते हैं कैटेगरी नंबर 1 से,
कैटेगरी 1- इसमें आते हैं ब्रेड जैसे,
बॉन्न प्राइम टाइम, इंग्लिश ओवन, हार्वेस्ट गोल्ड, मदर डेयरी सैंडविच ब्रेड,
इन सभी ब्रेड में एक भी सामग्री ऐसी नहीं जिसे हेल्दी कहा जा सके।ये 100% मैदा से लेकर रिफाइंड वनस्पति तेल से लेकर प्रिजर्वेटिव, इमल्सीफायर, इम्प्रूवर्स, रेगुलेटर और क्या नहीं। दुर्भाग्य से, ये सभी ब्रेड भारतीयों मार्केट में सबसे लोकप्रिय हैं। अगर आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा भी खयाल हो तो कृपया इन्हें इस्तेमाल करनाा बंद कर दें।
कैटेगरी 2- इसमें आते हैं ब्राउन ब्रेड जैसे,
इंग्लिश ओवन ब्राउन ब्रेड, मदर डेयरी ब्राउन ब्रेड, ब्रिटानिया ब्राउन ब्रेड, इंग्लिश ओवन आटा ब्रेड, इंग्लिश ओवन मल्टीग्रेन, बोन हर्ब &सीड्स ब्रेड।
ये सभी ब्रांड अपनी ब्रेड उन लोगों को बेचना चाहते हैं जो स्वस्थ ब्रेड चाहते हैं लेकिन उन्हें बनाने का प्रयास नहीं करना चाहते हैं। ठीक है, ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने गर्व से खुद को गेहूं और आटे की ब्रेड के रूप में लेबल किया है, लेकिन असली कहानी तब सामने आती है जब आप पैक पर लिखे इनग्रेडिएंट को चेक करते हैं करते हैं। यह आटा ब्रेड कहलाने वाले ब्रेड में सबसे ज्यादा मैदा, और प्रिजर्वेटिव, फूड कलर्स,फ्लैर ट्रीटमेंट एजेंट, इंप्रोवर जैसे इनग्रेडिएंट तो डाले ही गए हैं। यह ब्रांड्स कस्टमर को 100% आटा ब्रेड कहकर बेवकूफ बना रहे हैंं।
- और पढ़ें..भारत के सबसे अच्छे कुकिंग ऑयल।
कैटेगरी 3- इसमें आते हैं 100% होल व्हीट ब्रेड,
बोन्न 100%होल व्हीट, इंग्लिश ओवन 100%होल व्हीट,ला अमेरिकाना होल व्हीट, हार्वेस्ट गोल्ड 100%होल व्हीट, और मल्टीग्रेन ब्रेड जैसे, बोन्न, ब्रिटानिया, और हार्वेस्ट गोल्ड।
इन सभी ब्रेड में मैदा नहीं है यह सभी ब्रेड उन 2 कैटेगरी से बेहतर है। लेकिन इनमें प्रिजर्वेटिव्स, इमल्सिफायर, इंप्रूवर, और रिफाइंड ऑयल जिसमें मिला हुआ है। अगर आप के पास कोई ऑप्शन नहीं है इन कमर्शियल ब्रेड के अलावा तो मैं आपको सलाह दूंगा कि आप, ला अमेरिकाना होल व्हीट, इसमें कोई भी प्रिजर्वेटिव नहीं है। हार्वेस्ट गोल्ड होल व्हीट यह मेरी दूसरी चॉइस होगी क्योंकि इसमें कम एडिटिप्स हैं, और बोन्न तीसरी।
कैटेगरी 4- इसमें आते हैं सबसे अच्छे ब्रेड,
पौस्था,
दी बेकर डोसन,
दी कोको कंपनी,
भारतीय मार्केट में यह सबसे अच्छे ब्रेड हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में मैंने जो कुछ भी कहा है वह मेरी ईमानदार राय है। मैं किसी ब्रांड के साथ या उसके खिलाफ नहीं हूं। मैं किसी उत्पाद को उसकी योग्यता के आधार पर आंकता हूं। उल्लिखित कोई भी ब्रांड/उत्पाद प्रायोजित नहीं है जब तक कि स्पष्ट रूप से उल्लेख न किया जाए। उस मामले के लिए न तो प्रायोजित ब्रांड और न ही किसी अन्य ब्रांड/संगठन का इस ब्लॉग पर साझा किए गए विचारों पर कोई नियंत्रण है।
I wish you good health
Aasaan Upchar




0 टिप्पणियाँ