अखरोट खाने के फायदे और नुकसान।Walnuts benefits and side effect in hindi.

अखरोट

खाने की सभी चीजों में सूखे मेवे को सबसे ज्यादा खास और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है, लेकिन इन सभी सूखे मेवों में अखरोट की एकमात्र ऐसी चीज है जिसमें सबसे ज्यादा खास एंटी ऑक्सीडेंट और फैटी एसिड ओमेगा 3 काफी मात्रा में पाया जाता है। और अखरोट की यही खासियत सभी सूखे मेवों से अलग और यूनिक बनाती हैं। लेकिन किसी भी चीज को इस्तेमाल में लाने से पहले उसके फायदे और नुकसान और उसके इस्तेमाल करने का सही तरीका मालूम होना बहुत जरूरी है। आखिर ऐसा क्या है जो अखरोट को इतना खास बनाता है? एक चिले हुए अखरोट में 4% पानी 7% फाइबर 14% कार्बोहाइड्रेट 15% प्रोटीन और सबसे ज्यादा 65% फैट होता है। जो कि इसे एक सुपर फूड की श्रेणी में जगह दिलाता है। इसलिए इसे वजन बढ़ाने और वजन घटाने कि दोनों डाइट में शामिल किया जा सकता है। लेकिन इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करने से इससे मिलने वाले फायदे नुकसान में बदल सकते हैं। इसलिए अखरोट की सही मात्रा इसके खाने का सही समय और इसे खाने से क्या-क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं इसके बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है।



अखरोट के फायदे और नुकसान

त्वचा के लिए

अखरोट में बहुत ही शक्तिशाली मेलाटोनिन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जोकि से सभी ड्राइफ्रूट्स में सबसे अलग और बेहतर बनाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, पॉलीफेनॉल और फ्लेवोनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर की एंटीऑक्सीडेंट्स स्ट्रेस को कम करके फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से हमारे शरीर के सेल्स को बचाते हैं। जिससे हमारी त्वचा चमकती हुई तो दिखती ही है, बढ़ती उम्र से सभी समस्याओं को भी ठीक कर देता है। और पढ़ें..किशमिश खाने के फायदे और नुकसान।

कैंसर से बचाने में मददगार

अखरोट में पॉलीफेनॉल, इलैजिटैनिन और यूरोलिथिन ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं। जिस में मौजूद संक्रमण से बचने की ताकत कैंसर सैल से लड़ाई लड़का है, और कोरोलेटल कैंसर, प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से सुरक्षित रखने में काफी मदद करता है। हालांकि इस पर साइंस की कुछ रिसर्च होना अभी बाकी है।

दिमागी ताकत बढ़ाए

अखरोट को अगर आप ठीक से देखें तो यह हूबहू इंसानों के दिमाग के जैसा ही दिखता है। हो सकता है कि यह भी एक कोइंसिडेंस हो लेकिन यह भी सच है कि अखरोट दिमागी ताकत बढ़ाने में मदद करता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड दिमाग के कार्यों को सुधारता है। और इसमें पाया जाने वाला पॉलीफेनॉल और विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिड स्ट्रेस को कम करके याददाश्त को बढ़ाने में भी बहुत मदद करता है। एनिमल और टेस्ट ट्यूब स्टडी में पाया गया है कि ऐसे अल्जाइमर्स पर मरीज जिसने 10 महीने तक आप फारवर्ड का लगातार इस्तेमाल किया है उनके दिमाग दूसरे अल्जाइमर्स मरीजों के दिमाग से काफी तेज देखे गए हैं। इसलिए अगर आप भी किसी दिमागी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो अपनी डाइट में अखरोट जरूर शामिल करें।

दिल के लिए फायदेमंद

हमारे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल एच डी एल और बुरे कोलेस्ट्रॉल जैसे एलडीएल दोनों पाए जाते हैं। और जब भी हमारे शरीर में एलडीएल की मात्रा बढ़ती है तो खून की सप्लाई में रुकावट आने लगती है। और दिल की बीमारी होने के चांसेस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। अखरोट में ए एल ए जैसा ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जोकि हमारे पूरे शरीर के लिए स्वास्थ्य होने के साथ-साथ शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाने में मदद करता है। जैसे कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस रहता है और दिल की बीमारी होने के चांसेस भी कम हो जाते हैं।

स्पर्म बढ़ाने में मदद करता है

ग्रुप में कई तरह के विटामिन होने के साथ-साथ आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक और सेलेनियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं। जो क मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं और पुरुषों में स्पर्म बढ़ाने में मदद करते हैं। शादी शादी में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट स्पर्म को प्रिरेडिकल से बचाने में मदद करते हैं। और जिससे से स्पर्म काउंट मोटिलिटी स्पर्म मोरफ़ोलॉजी मैं काफी हद तक सुधार आता है। और इतना ही नहीं और यह प्रोबायोटिक की तरह काम करता है जिससे पेट में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती है जिससे पाचन क्रिया में भी सुधार आता है।

अखरोट कब खाना चाहिए

अखरोट में हाई कैलोरीज विटामिंस और मिनरल्स की मात्रा अधिक होने की वजह से हमें इसका इस्तेमाल तब करना चाहिए जब हमारे शरीर को हेल्दी न्यूट्रिशन की जरूरत हो। इसके लिए सुबह खाली पेट एक्सरसाइज के बाद या फिर शाम के समय बिल्कुल परफेक्ट होता है क्योंकि इस समय हमारा पेट बिल्कुल खाली होता है। और इसकी वजह से खाए जाने वाले न्यूट्रिशन हमारा शरीर बहुत तेजी से एवजाॅर्व करता है। लेकिन क्योंकि अखरोट में सभी ड्राई फ्रूट से अलग एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाता है जो कि है मेलाटोनिन और इसलिए यह एक स्लीपिंग हार्मोन की तरह काम करता है। और यही वजह है कि अखरोट का इस्तेमाल रात के समय में भी किया जा सकता है। और अगर आप इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें तो रात का खाना थोड़ा कम मात्रा में खाएं। दो अखरोट उसको दूध के साथ या फिर बिना दूध के खाना खाने के 2 घंटे बाद और सोने से आधा घंटा पहले लें। ताकि आपके शरीर को इसका पूरा फायदा मिल सके।

1 दिन में कितना अखरोट खाना चाहिेए

वैसे तो दिन भर में कम से कम एक और ज्यादा से ज्यादा 7 अखरोट खाना सही माना जाता है। व्यक्ति को अपने हिसाब से खाना चाहिए। क्योंकि जब तक अखरोट हमारे शरीर में सही तरीके से कुछ नहीं जाता तब तक उसका फायदा नहीं मिलता है। ज्यादा अखरोट सेवन करने से शरीर में सही से पच नहीं पाता और इससे फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं। इसलिए अगर आप अपनी जिंदगी में फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते और सिर्फ हेल्दी रहने के लिए अखरोट का इस्तेमाल करें तो आपको एक या दो अखरोट के साथ ही शुरुआत करनी चाहिए। और शरीर का रिस्पांस देखकर उसके मात्रा को बढ़ाना या घटाना चाहिए। और अगर आप वजन घटाने या बढ़ाने के लिए वर्कआउट करते हैं तो आपको एक्सरसाइज के बाद अखरोट का सेवन करना चाहिए। बस पर कितना होना चाहिए कि अगर आप एक्सरसाइज के साथ-साथ वजन बढ़ाने की डाइट फॉलो कर रहे हैं तो दो या तीन अखरोट का सेवन एक्सरसाइज के बाद 30 मिनट के अंदर कर लेना चाहिए। शरीर का रिस्पांस देखकर अखरोट की मात्रा बढ़ानी या घटानी चाहिए। और अगर आप वजन घटाने की डाइट फॉलो कर रहे हैं तो आप तो एक या दो अखरोट से ही शुरुआत करनी चाहिए। और इसका सेवन एक्सरसाइज के 1 घंटे बाद ही करना चाहिए।




I wish you good health

Aasaanupchar




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ